हज़रत इमाम जअफ़र सादिक़ रज़ियल्लाहु अन्हु10
🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴
*🥀 हज़रत इमाम जअफ़र सादिक़ रज़ियल्लाहु अन्हु 🥀*
*🕋 10*
بِسْــــــمِ اللّٰهِ الرَّحْمٰنِ الرَّحِىْمِ
اَلصَّــلٰوةُ وَالسَّلَامُ عَلَيْكَ يَا رَسُوْلَ اللّٰه ﷺ
_*ईसार व क़ुर्बानी*_
हज़रत इमाम जाअ़्फर सादिक़ (रदियल्लाहु तआला अन्हु) खान्दाने नबूवत के चश्मो चिराग़ थे आपके अख्लाक़े करीमाना व ईसार व क़ुर्बानी के बेशुमार वाक़ियात तारीख में भरे पड़े हैं सिर्फ एक वाक़िये से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि रब्बे क़ाएनात ने आपको कैसा ईसार व क़ुर्बानी का पैकर बनाया।
वाक़िआ ये है कि एक शख़्स की दीनारों की थैली गुम हो गई उस नादान ने आप को पकड़ कर कहा मेरी थैली आपने ली है उस बे ख़बर ने आपको पेहचाना नहीं और बिला वजह इल्ज़ाम लगा दिया आपने फ़रमाया बताओं तुम्हारी थैली में कितनी रक़म थी उसने कहा थैली में एक हज़ार दीनार थे आप उसको अपने दौलत कदे पर ले गए और एक हज़ार दीनार उसको मरह़मत फ़रमाऐ दूसरे दिन ऊसकी गुम शुदा थैली मिल गई तो दौड़ा हुआ आपकी बारगह में आया और मा'ज़र्त करते हुए वह हज़ार दीनार वापस करने लगा आपने इरशाद फ़रमाया यह माल तुम्हारा हो गया इसलिए की हम लोग जिस चीज़ को दे देते हैं उसको फिर वापस नहीं लेते। इसके बाद उसने लोगों से दरयाफ़्त किया कि आप कौन हैं?लोगों ने बताया कि यह हज़रत इमाम जाअ़्फर सादिक़ (रदियल्लाहु तआला अन्हु) है। आप की ज़ात से जब वो शख्स वाकिफ़ हूआ तो वह शख्स बड़ा ही शर्मिन्दा हुआ।
*📚 تزکرہ مشائخ قادریہ رضویہ صفحہ:158*
_✍🏻 बाक़ी अगली पोस्ट में..ان شاء الله_
👑👑👑👑👑👑👑👑👑👑
*🏁 MASLAKE AALA HAZRAT 🔴*
https://chat.whatsapp.com/BlTnmJKrHakLQ0Y3Q9Q1KC
Comments
Post a Comment