हज़रत इमाम जअफ़र सादिक़ रज़ियल्लाहु अन्हु04
🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴
*🥀 हज़रत इमाम जअफ़र सादिक़ रज़ियल्लाहु अन्हु 🥀*
*🕋 04*
بِسْــــــمِ اللّٰهِ الرَّحْمٰنِ الرَّحِىْمِ
اَلصَّــلٰوةُ وَالسَّلَامُ عَلَيْكَ يَا رَسُوْلَ اللّٰه ﷺ
हज़रत सय्यिदुना इमाम जाअ़्फर सादिक़ (रदियल्लाहु तआला अन्हु) विलादते बा सआ़दत: आप की विलादत 17 रबी-उल-अव्वल बरोज़ पीर 80 या 83 हिजरी मदिने मुनव्वरा में हुई।
इस्मे मुबारक कुन्नीयत व लक़ब: इस्मे मुबारक ''जाअ़्फर बिन मुह़म्म्द'' कुन्नीयत "अबू अब्दुल्लाह अबू इस्माईल" और लक़ब "सादिक़ , फाज़िल और त़ाहिर है।
वालिदा मुकर्रमा: आप की वालिदा माजिदा का नाम उम्मे फ़रवा है जो बेटी हैं हज़रत क़ासिम (रदियल्लाहु तआला अन्हु) पोते हज़रत सय्यिदुना अबू बक्र सिद्दीक़ (रदियल्लाहु तआला अन्हु) के और क़ासिम (रदियल्लाहु तआला अन्हु) की वालिदा असमा हैं जो बेटी हैं हज़रत अब्दुर्रह़मान बिन अबी बक्र सिद्दीक़ (रदियल्लाहु तआला अन्हु) की इस वजह से हज़रत इमाम फख़रिया फ़रमाया करते थे
ولدنی الصدیق مر تین
_*या'नी पैदा किया हमको सिद्दीक़ ने दो मर्तबा*_
ह़ुलीया शरीफ : आप बड़े ह़सीन व जमील और निहायत शकील थे (या'नी अच्छे शकल वाले थे) क़द मुबारक मौज़ूं और रंग गन्दुम गौं था (या'नि सावला रंग था) बाक़ी सूरत व सीरत में अपने आबाए किराम के मिसल थे।
_*📚 تزکرہ مشائخ قادریہ رضویہ صفحہ:١٥٥*_
_✍🏻 बाक़ी अगली पोस्ट में..ان شاء الله_
👑👑👑👑👑👑👑👑👑👑
*🏁 MASLAKE AALA HAZRAT 🔴*
Comments
Post a Comment