हज़रत इमाम जअफ़र सादिक़ रज़ियल्लाहु अन्हु3⃣

🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴



*🥀 हज़रत इमाम जअफ़र सादिक़ रज़ियल्लाहु अन्हु 🥀* 



*🕋 03*

بِسْــــــمِ اللّٰهِ الرَّحْمٰنِ الرَّحِىْمِ
اَلصَّــلٰوةُ وَالسَّلَامُ عَلَيْكَ يَا رَسُوْلَ اللّٰه ﷺ
*दरबान का अन्धा हो जाना*
 एक रोज का जिक़्र है कि ख़लीफ़ह मंसूर ने अपने दरबान को हिदायत दी कि हज़रत इमाम जअफ़र सादिक़ रज़ियल्लाहु अन्हु को मेरे यहाँ पहुँचने से पहले ही मौत के घाट उतार देना।
उसी रोज हज़रत इमाम जअफ़र सादिक़ रज़ियल्लाहु अन्हु तशरीफ़ लाये और मंसूर के यहाँ आकर बैठ गये, मंसूर ने दरबान को बुलाया, दरबान ने देखा कि इमाम साहिब तशरीफ़ रखते हैं। जब आप वापस तशरीफ़ ले गये तो मंसूर ने दरबान को वापस बुला कर कहा :- मैने तुम्हें इमाम साहिब के बारे में क्या हुक्म दिया था ?
_दरबान ने कहा :-_ एे खलीफह ! कसम बा खुदा ! मैंने इमाम साहिब को आप के पास आते देखा ही नहीं, बस यही देखा कि आप के पास तशरीफ रखते हैं।
*_मुरदय गाय को जिन्दह करना.!_*
    एक दफ़अ का ज़िक्र है कि एक शख्स ने बयान किया कि एक रोज़ में मक्कह मोअज्जमह में हज़रत इमाम जफ़र सादिक़ रज़ियल्लाहु अन्हु के हमराह जा रहा था कि हम एक जगह से गुज़रे जहाँ पर एक औरत मुरदह गाय पर आहो ज़ारी कर रही थी, हज़रत इमाम जअफ़र सादिक़ रदियल्लाहु तआला अन्हु ने फ़रमाया :- _क्या तुम्हारा ख्याल है कि अल्लाह तआला मुरदह गाय को ज़िन्दह कर देगा।_
 _औरत बोली :-_ आप हम से इस तरह मज़ाक़ क्यों करते हैं। में तो पहले ही से मुसीबत में मुब्तिला हूँ, हज़रत इमाम जअफ़र सादिक़ रदियल्लाहु तआला अन्हु ने औरत से फ़रमाया : मैं तुम से मज़ाक़ नहीं करता।
   उस के बाद हज़रत इमाम जअफ़र सादिक़ रज़ियल्लाहु अन्हु ने गाय के लिए दुआ फ़रमायी गाय का सर और पाँव पकड़ कर हिलाया वह गाय जल्दी से उठ खड़ी हुई फिर इमाम साहिब लोगों में चले गये और वह औरत आप की पहचान न कर सकी।

*📚 नियाज़ नामा हज़रत इमाम जाफ़र सादिक़-11*

_✍🏻 बाक़ी अगली पोस्ट में..ان شاء الله_



👑👑👑👑👑👑👑👑👑👑
*🏁 MASLAKE AALA HAZRAT 🔴*

Comments

Popular posts from this blog

KOONDE KI FATIHA KAB KARAANA CHAHIYE

Kunday Ki Niyaaz Ki Haqiqat 6

Hazrat e Abu Abdullah Imaam Jafar e Saadiq ‎رضي الله عنه ‏Faazil o Taahir2⃣